Saturday 31 December 2016

नव वर्ष की मंगलमय शुभकामनाएं














मैंने आज खुदा से एक छोटी सी मांग की है,
आपके लिए आपकी सलामती की एक फरियाद की है,

कोई गम न रहे आपकेे जीवन में,
कोई चिंता न रहे आपके मन में,
हरदिन सुख और समृद्धि आती रहे घर आँगन में,
आपके पूरे परिवार को खुश रखने की बात की है,

मैंने आज खुदा से एक छोटी सी माँग की है,
आपके लिए आपकी सलामती की एक फरियाद की है।


रब करे इतना सादा आपका अंदाज हो,
पूरी दुनिया को बस इसी पर नाज हो,
आपकी सादगी आपका श्रृंगार हो,
आपकी मुस्कान तो एक खिला ताज हो,
हों इस वर्ष पूरे बिना कोई रुकावट,
वर्षों से जो रुके हुए काज हो,
आपके चहरे पर चमके एक नूर हमेशा,
 मैंने तो बस इतनी सी एक मुराद की है।

मैंने आज खुदा से एक छोटी सी माँग की है,
आपके लिए आपकी सलामती की एक फरियाद की है।



आप कामयाब होते रहे जिंदगी के हर मोड़ पर,
आंगे बढ़ते रहे हर एक मुसीबत को तोड़ कर,
आपके जीवन में निसदिन खुशियों की सौगात हो,
आप जो मांगे मिल जाये, हमेशा धन की बरसात हो,
आपकी ख्वाहिश ही तो मेरी चाह है,
                 इसे पूरी होने की मैंने एक "आश" की है,

मैंने आज खुदा से एक छोटी सी माँग की है,
आपके लिए आपकी सलामती की एक फरियाद की है।


आप जिओ हद से ज्यादा, जीवन में न हो कोई बाधा,
न आये कोई भी परेसानी, हर एक रास्ता हो सीधा सादा,
ये नया वर्ष आपके जीवन में लाये खुशहाली इतनी ज्यादा,
इस पावन नववर्ष की खुशी पर बस इतनी सी गुजारिश की है,

मैंने आज खुदा से एक छोटी सी मांग की है,
आपके लिए आपकी सलामती की एक फरियाद की है।


                                                             -(लोधी संदीप  )

                              धन्यवाद|